26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

सीएम साहब एनजीओ का आउटसोर्सिंग कर्मी बच्चों के एमडीएम के थाली में परोस रहा है बॉयल मेढ़क और भात

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार के मुखिया प्रदेश में बेहतर शिक्षा और बच्चों को पौष्टिक आहार देने की दावा कर रहे हैं लेकिन यहां एनजीओ के तहत आउटसोर्सिंग के कर्मी स्कूली बच्चों के एमडीएम के थाली में बॉयल मेंढक और चावल परोस रहे हैं। जिसे खाने से स्कूली बच्चे साफ इनकार कर रहे हैं। मामले में जिले के बरीय अधिकारी तक चुप्पी साधे हुए है। इधर बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सा राजा तो जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने डीएम को आवेदन देकर ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह एजेंसियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।वहीं दूसरी तरफ एनजीओ और उनकी आउट सोर्सिंग एजेंसियां एमडीएम में बच्चों के थाली में बेंग-भात (पका हुआ मेढ़क और चावल) पड़ोस रही है। जो स्कूल में दी जाने वाली सारी सुविधाओं पर मिट्टी पलित कर रहा है। बीते सोमवार को सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मोरकाही में एनजीओ के द्वारा दिए गए खाना में चावल में पका हुआ मेढ़क मिला, जिससे स्कूल के बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। वहीं इस घटना के बाद अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है।मामले में मध्य विद्यालय मोरकाही के विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष रेणु देवी ने डीएम को आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया एवं एनजीओ के तरफ से दिए जाने वाले खाना को अविलंब बंद करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि चावल में पका हुआ मेढ़क मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हैं, इससे कभी भी कोई घटना होने की संभावना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें