30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

सेवा से ईश्वरीय भक्ति की अनुभूति: कृष्णा कुमारी यादव

*बाढ़ पीड़ितों के बीच जिप अध्यक्ष ने की राहत सामग्री वितरित*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया महेंशखूंट बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोगरी प्रखंड के बन्नी और झिकटिया पंचायत के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने रणवीर फैंस एसोसिएशन व वीर बंधु संस्थान की ओर से सुखा राशन सामग्री का वितरण किया। बताते चलें कि बन्नी पंचायत के विंदटोली,टेम्हा, इंग्लिश टोला और झिकटिया पंचायत के भदलेय के एक हजार बाढ़ प्रभावित परिवार निकट के बाद सुरक्षा बांध पर शरण लिए हुए हैं। जहां जिप अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने अपने सघन दौरा कर सरकारी राहत सहायता की जानकारी ली और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए बाढ़ पीड़ितों के दर्द को कम करने का प्रयास किया।जिप अध्यक्ष के पहुंचते ही पीड़ितों के हौसले में नई जान दिखाई देने लगा। राहत वितरण के क्रम में बाढ़ प्रभावित परिवारों ने जिप अध्यक्ष से पका भोजन के लिए सामुदायिक किचन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु चपाकल, हेल्थ सेंटर , अस्थाई शौचालय निर्माण, विषैले जीव जन्तुओं से बचाव के लिए रोशनी हेतु जनरेटर, पर्याप्त नाव परिचालन शुरू करने,पलोथीन सीट,सुखा राहत सामग्री – चना, चुरा,नमक,गुर, मोमबत्ती,माचीस एवं शिशूओं के दुध और मवेशी का चारा की मांग किया जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने अँन स्पॉट अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी श्रीमती सुनंदा कुमारी तथा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार जी से दुरभाष पर संपर्क कर उक्त सभी समस्या से अवगत कराया और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बात किया। जिलाधिकारी सभी समस्या दूर करने का भरोसा दिया। मौके पर श्रीमती यादव ने कहा कि इन पीड़ितों की सेवा से ही हमें सच्ची ईश्वरीय भक्ति की अनुभूति मिलती है। इसलिए हम और हमारे पति पूर्व विधायक रणवीर यादव सदैव ही गरीब नि: सहायों, जरूरतमंदों,ठंढ़ व अग्नि पीड़ितों सहित बाढ़ पीड़ितों की सेवा – सहायता वर्षों से करते आ रहे हैं।इन पीड़ितों के द्वारा मिले आशीर्वाद से हमें ताकत मिलती है।नमौके पर जिला परिषद सदस्य सत्नारायण पासवान, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, मुखिया प्रतिनिधि शम्भू चौरसिया, मुकेश चन्द्रवंशी,उप मुखिया शौकत अली, नीतेश सिंह, महेश्वर सिंह,मो० अशरफ, अरविंद यादव एवं अमित यादव सहित दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें