28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

स्काउट- गाइड कैडेट डोर टू डोर मतदाता को जागरूक करेगे , तनी कुमारी कंपनी कमांडर

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जहानाबाद स्काउट- गाइड कार्यालय प्रकोष्ठ जहानाबाद में सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक कंपनी कमांडर तनी कुमारी ने डोर टू डोर मतदाता जागरूकता तथा आगामी कार्यक्रम के लिए स्काउट- गाइड कैडेट के साथ बैठक किया, जिसको संबोधित करते हुए। इन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा 24 अप्रैल 2024 को सुबह 6:00 बजे मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में भाग लेना एवं 27 अप्रैल को स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में 10:30 बजे a.m से अभिभावक एवं युवाओं के साथ संगोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेना है तथा 01 मई से डोर टू डोर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।
मौके पर उपस्थित हरिशंकर कुमार (चाइल्ड एजुकेटर) जिला बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव को महापर्व माना गया है, इस महापर्व को जहानाबाद वासी 1 जून 2024 को अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने बूथ पर मताधिकार का प्रयोग कर मनाएं तथा देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें, आप सभी स्काउट गाइड के कैडेट से मेरा निवेदन है कि अपने गांव में लोगों को मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें