31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन कराएं :जिला पदाधिकारी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम प्लेक्स भवन में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों, जोनल दण्डाधिकारियों तथा सुपर जोनल दण्डाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग आयोजित कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित कराने हेतु कई आवश्यक निदेश दिये गये।जिला पदाधिकारी द्वारा ब्रिफिंग में सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र पर 09:00 बजे के उपरांत प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसका सख्ती के साथ सभी दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।जिला पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि मलहचक मोड़, काको मोड़ रेलवे अंडर पास सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि परीक्षा अवधि में किसी को भी लाउडस्पीकर का अनुज्ञप्ति नहीं दिया जाए। साथ ही सभी दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने -अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण परीक्षा एक दिन पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिस भी परीक्षा केंद्र/विद्यालय की चहार दीवारी ना हो उसमें बेरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे तथा कोई भी कमी किसी के भी स्तर से हो उसकी सूचना अविलंब वाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने हेतु जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा को स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियाँ की जा रहीं है। इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 01 फरवरी, 2025 से 15 फरवरी, 2025 तक दो पालियों में संचालित किये जाएगें। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः45 बजे तक तथा अपराह्न 02ः00 से 05ः15 बजे तक आयोजित की जाएगीं। जहानाबाद जिले में कुल 16 परीक्षा केन्द्र होेंगे। 10 परीक्षा केन्द्र जहानाबाद जिला मुख्यालय में, 03 परीक्षा केन्द्र मखदुमपुर तथा 03 परीक्षा केन्द्र काको में आयोजित होंगे। यह परीक्षा जहानाबाद जिला मुख्यालय में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, काको में, उच्च विद्यालय, हाटी, काको में, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डेढ़सैया, काको में, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में, रामकृष्ण परमहंस स्कूल, नियर साईं मंदिर, जहानाबाद में, गॉंधी स्मारक इंटर विद्यालय, जहानाबाद में, प्रतिभा पल्लवन स्कूल, एरोड्रम निकट, जहानाबाद में, क्रेन पब्लिक स्कूल, जहानाबाद में, मुरलीधर उच्च विद्यालय, जहानाबाद में, बाल विद्या निकेतन, राजा बाजार, जहानाबाद में, गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद में, आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद में, मध्य विद्यालय, मुठेर लोदीपुर, जहानाबाद में, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मखदुमपुर में, उच्च विद्यालय, मखदुमपुर में तथा सुखदेव प्रसाद वर्मा +2 उच्च विद्यालय, टेहटा, मखदुमपुर में आयोजित किया जाएगा।जिला पदाधिकारी ने बताया कि इंटरमीडियट वार्षिक परीक्षा, 2025 को सख्त वातावरण में संचालित करने हेतु चार स्तरीय दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें सुपर जोनल दण्डाधिकारी के रूप में तीन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी यथा जहानाबाद के लिए अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह के साथ पुलिस निरीक्षक, साईबर थाना श्री बलवंत कुमार को, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के साथ पुलिस निरीक्षक श्रीमती किरण कुमारी को तथा मखदुमपुर के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री शशांक राज के साथ पुलिस निरीक्षक श्री अजीत कुमार को प्रतिनियुक्ति की गई है। जोनल दण्धाधिकारी के रूप में चार-चार पदाधिकारियों यथा भूमि सुधार उप समाहत्र्ता श्रीमती चान्दनी कुमारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक श्री दिलीप कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्रीमती सृष्टि सिंह एवं पुलिस अवर निरीक्षक श्री रामनाथ पासवान, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीमती अनीता सिन्हा एवं पुलिस अवर निरीक्षक श्री गोपाल पांडित तथा जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती संभावना एवं पुलिस अवर निरीक्षक श्री मंगल शर्मा की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ हीं 06 गस्ती दल दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर 02-02 स्टैटिक दण्डाधिकारी कुल 24 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सुरक्षित दण्डाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसे आवश्यकता अनुसार लगाया जा सकता है।जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रश्न पत्र प्रतिनियुक्त गश्ती दण्डाधिकारी प्रथम पाली पूर्वाह्न 08:00 बजे से 08:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली का पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक प्राप्त कर परीक्षा आरंभ होने के कम-से-कम एक घंटा पूर्व दोनों पालियों के लिए सीलबंद प्रश्न पत्रों के पैकेट को केन्द्राधीक्षक अथवा उनके प्राधिकृत व्यक्ति को हस्तगत करायेंगे। साथ हीं उन्होंने निदेश दिया कि सभी परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुॅचाना गश्ती दण्डाधिकारी की जिम्मेवारी होगी। साथ हीं उन्होंने निदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में कोई प्रश्न-पत्र कक्ष के बाहर नहीं जाने पाये, इसे केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए सीधे जिम्मेवारी केन्द्राधीक्षक की होगी। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया कि परीक्षा के उपरान्त व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं को केन्द्राधीक्षक अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति को वाहन में साथ लेते जायेंगे तथा बज्रगृह में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या- 06114 – 223013 है यह नियंत्रण कक्ष अनुमंडल कार्यालय में संचालित रहेगा।जिला पदाधिकारी ने सख्त निदेश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करते समय अथवा परीक्षा भवन में तलाशी हेतु सक्षम है, और वे अनिवार्य रूप से तलाशी कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं परीक्षा हेतु अनुमति प्रदत कागजातों के अलावे अन्य कोई सामग्री परीक्षा भवन में नहीं ले जा सके तथा महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला स्टैटिक दण्डाधिकारी/महिला पुलिस/महिला वीक्षक/महिला कर्मी द्वारा ही कराई जायेगी। इस हेतु केन्द्राधीक्षक अलग से गेट के बगल में एक कमरा अथवा कपड़े से घेरकर अस्थायी छोटा सा घेरा तैयार कर जाँच करें।जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त रूप से सी0सी0 टीवी कैमरा लगाया गया है, ताकि परीक्षा संबंधी अधिक-से-अधिक कवरेज हो सके।परीक्षा हाॅल के अंदर परीक्षार्थी किसी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण यथा मोबाईल फोन, ब्लू-टूथ, पेजर इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं रहेंगी। जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया कि परीक्षा केन्द्र के बाहर निरोधात्मक सूचना लगायी जाएगी, जिसमें कोई भी परीक्षार्थी नकल करने वाले उपकरणों के साथ परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश न करें। इस पर कड़ाई से नियंत्रण रखा जाएगा। साथ हीं उन्होंने निदेश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर कोई भी वीक्षक मोबाईल फोन लेकर नहीं जायेंगे, इसका अनुपालन दृढ़ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सिर्फ केन्द्र अधीक्षक है उनके पास मोबाइल फोन रहेगा और किसी के पास मोबाइल फोन नहीं रहेगा। यदि कोई पदाधिकारी यथा स्टैटिक, जोनल, सुपर जोनल अथवा पुलिस पदाधिकारी को भी निदेश दिया गया कि परीक्षा केंद्र पर वो भी अपना मोबाइल नहीं ले जाएंगे।ब्रिफिंग में जिला पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वे ससमय अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो जाए। साथ हीं सभी पुलिस अपने-अपने परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में विधि-व्यवस्था एवं जन शांति बनाये रखे, ताकि भीड़ को नियंत्रिण एवं विनियमित किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधिक्षक को निदेश दिया कि वे सभी परीक्षार्थियों पर ध्यान रखेंगे। साथ हीं बालिकाओं को महिला स्टैटिक दंडाधिकारी, महिला पुलिस, महिला वीक्षक अथवा महिला कर्मी द्वारा तलाशी सुनिश्चित किया जाए।ब्रिफिंग में जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधिक्षको को निदेश दिया कि वे अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार के निदेशानुसार कर्मियों को परिसर में प्रवेश करने देगे। साथ हीं सभी का नाम, पदनाम, मोबाईल नंबर इत्यादि जानकारी सूचना पट्ट पर लगा देंगे। इसके अलावे किसी अन्य अनाधिकृत व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं करने देंगे। इसकी पूरी जबावदेही केन्द्राधिक्षक की होगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के सभी 16 केन्द्रों पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जहाॅ छात्राओं की संख्या अधिक है, वहाॅ महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस बलों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे ससमय परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुच जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सख्त महौल में संचालित करने हेतु सभी व्यवस्था की जा रही है। कोई भी पुलिस कर्मी परीक्षा हाॅल की प्रवेश नहीं करेंगे। ब्रिफिंग में पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास जो भी फोटो कॉपी मशीन दूकान अथवा संस्थान है उसका संचालन नहीं किया जाएगा। साथ ही आज से ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो कॉपी मशीन/ दूकानों का निरीक्षण किया जाएगा।अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के आस-पास 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास वाले फोटो काॅपी के दुकानों को परीक्षा अवधी तक बंद करने का निदेश दिया है।उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण सहित अन्य पदाधिकारी सभी केन्द्राधीक्षक सहित अन्य प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें