42.6 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में मनाई गई। जयंती के अवसर पर राजीव गांधी जी के तेल चित्र पर काफी संख्या में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिए तथा एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता खगड़िया जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार ने किया उन्होंने कहा की राजीव गांधी जी टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया, उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांव को सुदृढ़ीकरण करने का काम किया, तथा देश हित में राजनीतिक में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया। राजीव गांधी जी एक महान शख्सियत थे उनकी कमी आज देश को महसूस हो रही है उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, सूर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव ज्योति कुमारी, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, अलौली युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कुमार सत्य विजय, प्रदेश प्रतिनिधि उदय कुमार यादव, किसान सेल के जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, बेलदौर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुरारी सिंह, युवा कांग्रेस मीडिया के जिला संयोजक सोनू कुमार, जिला सचिव अंकित कुमार, कांग्रेस नेता अशोक साह, चन्दन कुमार यादव, कारेलाल यादव एवं कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें