32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

4 फरवरी 2024 को होगा लीगल मेगा कैंप का आयोजन*

 जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट

*सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जाएगा*

*लीगल कैंप में सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ स्थानीय एवं माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण भी होंगे उपस्थित।*

*विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे स्टाल*

लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय देने के मकसद से विधिक सेवा प्राधिकार ,सीतामढ़ीऔर जिला प्रशासन द्वारा मेगा लीगल कैम्प का आयोजन स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया जाएगा। चार फरवरी को आयोजित होने वाले इस मेगा लीगल शिविर में जिले के हर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैंप में लोगों को बिहार सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन स्पॉट दिया जाएगा। इस संबंध में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मेगा लीगल कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई।बैठक में सचिव ,विधिक सेवा प्राधिकार मनीष शाही ,प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा साकेत कुमार के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।बताया गया कि विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के मद्देनजर लोगों से आवेदन भी लिए जाएंगे जिसका निष्पादन निर्धारित अवधि में किया जाएगा। बताया गया कि इसके लिए शिविर स्थल पर अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे।मेगा लीगल कैंप में स्वास्थ्य,शिक्षा,आई सी डी एस,श्रम विभाग,उद्योग विभाग, जीविका,नगर निगम,सामाजिक सुरक्षा,कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण,विद्युत, मत्स्य,पशुपालन,कृषि ,आपूर्ति,डी आर डी ए तथा अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे।विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट लाभुकों को दिया जाएगा। जिला प्रशासन सीतामढ़ी के सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा उनकी टीम इस कैंप में अपने निर्धारित स्थल पर मौजूद रहेंगे। लीगल मेगा कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन के निमित जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी विभागों द्वारा तैयारी शुरू की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी कराया जाएगा।बैठक में सदर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार ,नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे ,जिला आपूर्ति पदाधिकारीअजय कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार धनंजय ,डीसी एल आर सदर अमित राज ,सिविल सर्जन ,जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें