22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

4 अगस्त 2025 जहानाबाद अरवल विधायक महानंद की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य एवं अरवल विधानसभा के निवर्तमान विधायक कामरेड महानंद सिंह की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा भाकपा माले जहानाबाद जिला कमेटी करती है।
ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2001 झारखंड में बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ प्रतिवाद कार्य क्रम में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया था ।इस गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद कार्यक्रम के तहत जहानाबाद में भी बराबर पुलिस लाठी चार्ज हुआ था इस पुलिस लाठी चार्ज के दौरान अरवल मोड़ से भाकपा माले के दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तारी हुआ था। इस गिरफ्तारी के दरमियान नेतृत्व कर रहे राज्य कमेटी सदस्य महानंद प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया था। आज 24 साल बाद महानंद को जब वह कोर्ट में अपना दाखिला दिया तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा भाकपा माले करती है ।भाजपा जदयू की सरकार में आज भी पटना जिला से लेकर बिहार के विभिन्न कोने में पुलिसिया दमन जारी है आम गरीब गुरवे वह खास करके महिलाएं बच्चियों इस सरकार के राज्य में प्रताड़ना की शिकार है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें