*ओरबीट एक्सपोर्ट लिमिटेड कंपनी जिआइडिसी सरीगाम मे आजादी की राष्ट्रीय पर्व 79वाँ स्वतंत्रता दिवस
बड़े ही उत्साह,जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया*
JNA/वलसाड–गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल
गुजरात राज्य के वलसाड जिले के सरीगाम की जिआइडिसी स्थितकी ओरबीट एक्सपोर्ट लिमिटेड कंपनीमे आजादी की राष्ट्रीय पर्व 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कंपनी मे कंपनी के विभिन्न विभागीय मेनेजर और मानव संसाधन एंव एचआर विभाग के प्रमुख ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कर्मचारीगण, स्टाफ सदस्य और श्रमिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज लहराया, परिसर मे देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और एक की स्वर मे एक ही साथ मे राष्ट्रगान किया और स्वतंत्रता संग्राम में जान गंवाने वाले एंव हम सभीको आजादी दिलाने वाले समस्त ज्ञात अज्ञात शहीदों को नमन किया इसके बाद क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रदांजलि अर्पित की ll मैनेजर श्री सत्य नारायण जी ने उपस्थिति सम्पूर्ण कर्मचारीयों संबोधित करते हुए आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त हुआ। इसके लिए कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी –इस लिये इस स्वतंत्र के दिन ही कंपनी एंव विभिन्न संस्थानमें कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति के माहौल में झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता हैं। इस अवसर पर नरेशभाई, विजयभाई परमार, मेनिलभाई पटेल, आशिष गोहिल और अमित सिंह जी ने सयुंक्त रूपमे कम्पनी और देश की समृद्धि तथा खुशहाली की कामना भी की और ओरबीट एक्सपोर्ट कंपनी के प्रबन्धन व कार्मिकों को बड़ा सन्देश देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में त्याग, ईमानदारी व समर्पण का भाव रखते हुए ही निजी स्वार्थ और निजी हितों के ऊपर समाज व राष्ट्र हित को रखे वगैर हम विकसित व सशक्त राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते । उन्होंने कहा बाहरी ताकतों की नजर आज हमारे उद्योगों पर भी है। वे ताकतें किसी भी तरह भारत की औद्योगिक प्रगति की रफ्तार को रोकने के लिए नित नई साजिशें रच रही हैं। उन्होंने कहा हम सभी को बहुत अधिक सजग रह कर कार्य करने की आवश्यकता है। और यह भी कहा की हम सब कंपनी के कर्मचारी ओरबीट कंपनी की विकास यात्रा को नई ऊँंचाइयों की ओर ले जाने के लिये पूर्णतः हम सब समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम की इस अवसरमे मानव संसाधन एंव एचआर विभाग के प्रमुख श्री मनिष पाटिल जी ने कंपनी के समस्त कर्मचारीयों का अभिनन्दन करते हुये कहा कि हमारा देश आजादी के 79 वर्ष पूर्ण अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैै। उन्होंनें आगे कहा स्वतंत्रता सर्वोत्तम उपहार है। कई आंदोलन हुए वर्षों के संघर्ष, तप और त्याग के बाद देश को आजादी मिली। हमें कितना छोटा शब्द लगता है आजादी।लेकिन इस छोटे से शब्द में वीरों का बलिदान, कई स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, कई महापुरुषों की सहनशीलता और देश पर कुर्बान होने वाले लोगों की कुर्बानी जुड़ी हुई है। हम सभी एक रहें, संगठित रहें। यही उनको सच्चा नमन है। आगे कड़ी मे यह भी कहा…ये आज़ादी सिर्फ एक कहानी नहीं है, ये हमारे पुरखों की कुर्बानी है। हर सांस में तिरंगा, हर धड़कन में हिंदुस्तान है। आज 15 अगस्त है – हमारा स्वतंत्रता दिवस,वो दिन जब हमें मिली थी आज़ादी, लेकिन आसान नहीं था ये सफर। न गोली रुकी थी, न जुनून झुका था। हर शहीद की आखिरी सांस में बस एक ही शब्द था – “वंदे मातरम्”” अब बारी हमारी है…आज के युवा को सिर्फ आज़ादी का जश्न नहीं मनाना,
बल्कि इस आज़ादी को बेहतर भारत में बदलने का सपना भी जीना है। कोडिंग से लेकर खेती तक, पढ़ाई से लेकर स्टार्टअपस तक -हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है,
क्योंकि नया भारत सिर्फ बदल नहीं रहा, बना रहा है इतिहास! अब वक्त है कि हम सिर्फ तिरंगा न लहराएँ,
बल्कि अपने काम से भी देश का नाम ऊँचा करें। ये तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हमारा सिर झुकना नहीं चाहिए-न मेहनत में,न इरादों में।जय हिंद-जय भारत 🇮🇳..
इस अवसर पर कंपनी के कृष्ण पाल, अविनाश,श्यामलाल, सुवास सिंह, मनकुमार मुखिया और समस्त सिक्योरिटी सदस्य सहित तमाम कर्मचारी एवं विभिन्न विभाग के श्रमिक आदि मौजूद रहे।


