29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्धतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डीडीसी श्री मनन राम, अपर समाहर्ता ,आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी बीडीओ एवं सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्व के निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। कहा कि जन हित से जुड़े मामलों के निष्पादन पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संभावित बाढ़ तथा अन्य किसी भी आपदा की स्थिति में अलर्ट रहें। आम जन से प्राप्त शिकायतों के निवारण में किसी भी तरह की लापरवाही /चूक पर कठोर कारवाई की जाएगी।बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण बथनाहा बीड़ीओ से स्पष्टीकरण पूछने तथा उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया वही प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रुन्नी सैदपुर,बाजपट्टी एवं सोनवर्षा से स्पष्टीकरण एवं वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। उनके द्वारा जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित पेंडिंग आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण उक्त कारवाई की गई है।पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि संबंधित सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित पंचायत सरकार भवन के निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्य करें। इस हेतु भूमि चिन्हित करें। चिन्हित भूमि का सीमांकन कराएं एवं अभिलेख जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि उसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

 

समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्धतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डीडीसी श्री मनन राम, अपर समाहर्ता ,आपदा प्रबंधन ,प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी बीडीओ एवं सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि *सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। कहा कि जन हित से जुड़े मामलों के निष्पादन पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संभावित बाढ़ तथा अन्य किसी भी आपदा की स्थिति में अलर्ट रहें। आम जन से प्राप्त शिकायतों के निवारण में किसी भी तरह की लापरवाही /चूक पर कठोर कारवाई की जाएगी।*

बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण *बथनाहा बीड़ीओ से स्पष्टीकरण पूछने तथा उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। वही प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रुन्नी सैदपुर,बाजपट्टी एवं सोनवर्षा से स्पष्टीकरण एवं वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। उनके द्वारा जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित पेंडिंग आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण एवं ससमय निष्पादन नहीं करने के कारण उक्त कारवाई की गई है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि
*ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*बैठक में हिट &रन के मामले में सभी सीओ को संबंधित थाना से समन्वय बनाते हुए उससे संबंधित रिकॉर्ड जिला परिवहन विभाग को भेजा जाय।सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन की अद्धतन स्थिति की समीक्षा के क्रम में उन्होंने एजेंसी के बकाया भुगतान लंबित रहने पर नाराजगी प्रकट की।निर्देश दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए।जिले में मानसून आगमन के बाद लगातार बारिश एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार अनुश्रवण करने को भी निर्देश दिया गया। सभी पदाधिकारी नदियों के जलस्तर पर सतत नजर बनाए रखेंगे।राजस्व कर्मचारी से नियमित रिपोर्ट प्राप्त करते हुए दैनिक प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।आरटीपीएस की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि आरटीपीएस से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।इसमें किसी भी तरह की कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें