जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी स्वास्थ विभाग के ओर से परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक चल रहा हे । इस अवसर पर सीतामढ़ी जिले के सिमियाही एवं कोरियाही पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस तथा जीविका के सहयोग से सिमियाही पंचायत के चकनी तथा कोरियाही पंचायत के बिंधी गांव के विभिन्न आँगनवाड़ी केंद्रों में परिवार नियोजन के जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में लोगो को परिवार नियोजन और संस्थागत प्रसव से होने वाले फायदों के बारे बताया गया स्वास्थ अधिकारियों द्वारा समझाया गया। परिवार नियोजन पखवाड़े में हेल्दी टाइमिंग एंड स्पेसिंग ऑफ प्रेगनेंसी, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पूर्व जोखिम हाइपरटेंशन, डायबिटीज के बारे भी चर्चा हुई। चौपाल में स्थाई और अस्थाई गर्भनिरोधक साधनों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा प्रदर्शनी भी की गई साथ ही बताया गया की आप अपनी इच्छा से कोई भी साधन चुन सकते हे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो० सदरुद्दीन, बीसीएम कमरे आलम, लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के साथ जीविका के प्रतिनिधि के मौजूदगी में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह तथा रोहित कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए सिर्फ स्थायी तरीका बंध्याकरण ऑपरेशन नहीं बल्कि अस्थायी तरीके जैसे अंतरा, छाया, माला एन पिल्स एवम निरोध भी बहुत अहम संसाधन है। परिवार नियोजन स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने का तरीका है।


