जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के पंचायत कार्यालय बलहा बाजार में बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने पंचायत के नौ लोगो को कबीर अंतोष्टी का चेक दिया गया है।वही मुखिया राजेश भारती ने कहा की पंचायत में टोटल 16 लोगो को कबीर अंतोष्टि का लाभ देना था लेकिन कुछ लोग नही आ पाए जिस कारण शुक्रवार को नौ लोगो को तीन तीन हजार का चेक दिया गया है।वही मुखिया ने कहा की लगातार पंचायत में विकाश का कार्य किया जा रहा है जबकि पंचायत में कोई भी गरीब परिवार पंचायत के कल्याणकारी योजना से वंचित नहीं है।और लगातार सरकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है। वही मौके कर पंचायत सचिव राकेश कुमार सिंह,वार्ड सदस्य गुड्डू साह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


