23 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

डी डी सी ने बापु मध्य विद्यालय बलुवाही मे चलाया स्वच्छता अभियान , किया वृक्षारोपन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया -स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन भी कहा जाता है। यह भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका उद्देश्य सभी शहरों को स्वच्छ बनाना है। इस अभियान में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों और सड़कों की सफाई करना .और देश के बुनियादी ढांचे को बदलना शामिल है, ताकि देश को आगे बढ़ाया जा सके। इस अभियान की आधिकारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर राजघाट, नई दिल्ली में की थी। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से, हम एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह बाते मंगलवार को शहर के बापु मध्य विद्यालय बलुवाही में स्वच्छता अभियान कि शुरुआत करते हुए वृक्षारोपन कर उप विकाश आयुक्त ने कही । उन्होंने कहा कि देश व राज्य में जिस तरह प्रदुषण फैल रहा है । इसे रोकने की एक मात्र उपाय वृक्षारोपन है । वृक्षारोपन कर हमलोग प्रदुषण को दुर भगा सकते है । मौके पर जिप सदस्य रजनी कान्त कुमार . प्रधानाध्यापक चन्द्रमणि मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजुद थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें