जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया खगड़िया की तन्नु दरभंगा में बनी विजेता। बिहार राज्य शतरंज संघ के तत्वाधान में सुमेजयो शतरंज क्लब दरभंगा के द्वारा आयोजित दिनांक 4 नवंबर 2024 को प्रथम मोहन मिश्रा मेमोरियल एक दिवसीय रैपिड अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा शहर के शुभंकपुर रोड में किया गया। जिसमें बिहार के विभिन्न 17 जिलों से 136 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें खगड़िया से तन्नु कुमारी, माधव कुमार यशवंत एवं स्टार खिलाड़ी शुभम कुमार सहित सात खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। खगड़िया की तन्नु ने अपना जलवा दिखाते हुए बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं ओपन वर्ग में हाई रेटेड खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए स्टारद्वय खिलाड़ी शुभम कुमार ने सातवां एवं माधव कुमार यशवंत ने दसवां स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं आयोजकों द्वारा प्रथम स्थान लाने वाली तन्नु कुमारी को प्रमाण पत्र,1000 ₹ नक़द,मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तथा शुभम कुमार एवं माधव कुमार यशवंत को नक़द 500 ₹ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी। यशवन्त ने आगे बताया कि पूर्व में अंडर-19 बालिका वर्ग की तन्नु कुमारी दक्ष शतरंज प्रतियोगिता में बिहार चैम्पियन बनने के साथ साथ एस जी एफ आई और अन्डर 19 में बिहार राज्य शतरंज संघ की ओर से नेशनल खेल में बिहार का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुकी है। बांकी अन्य चार खिलाड़ियों का प्रदर्शन सामान्य रहा। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी, जय खगड़िया शतरंज क्लब के पदाधिकारी , जिले के खेल प्रेमी और मित्र मंडली में यातिका कश्यप, अर्चना प्रिया, आकृत राज, अतुलित कृष्णा, सौरभ ठाकुर, बादल कुमार ने बधाई दी है।


