28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

डीजल अनुदानकी राशिको बिजली बिल मेंसरकार एडजस्ट कर किसानों को लाभ पहुंचाए

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद जिला के जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि हमारे जिला में पानी लेवल 80 फीट नीचे चला गया है डीजल पंप सेट 30 फीट नीचे गहराई से पानी खींचने की क्षमता है उसे अवस्था में किसान लोग डीजल पंप सेट की जगह पर समरसेबल का प्रयोग करके धान की खेतों की सिंचाई कर पा रहे हैं इसीलिए डीजल अनुदान की राशि को बिजली बिल में सरकार एडजस्ट कर किसानों को लाभ पहुंचाएं दूसरी तरफ ईश्वर का प्रकोप बारिश नहीं हो पा रही हमारे जिले में बहुत सारे ऐसा क्षेत्र जहां नहर की व्यवस्था नहीं पूरी तरह से लोग वर्षा की बारिश या पंपसेट के ऊपर निर्भर करते हैं बरसात नहीं होने के कारण नदियों में पानी नहीं आई जिसके कारण आहार पोखर सब सुख हुआ है हमारे जिला में एक भी छोटी नदियों का कनेक्शन बड़ी नदियों से नहीं है। किसान लोग सबमर्सिबल को चलकर थोड़ा- बहुत धान के फसल को बचाए का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ ज्यादा समरसेबल चलने से बिजली बिल भी किसानों को काफी बन रहा है धान की फसल की कीमत से ज्यादा बिजली बिल हो रही है।इसीलिए बिहार सरकार से मैं जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव यह मांग करता हूं डीजल अनुदान की राशि को बिजली बिल में एडजस्ट कर किसानों के बिल को माफ किया जाए। एवं हमारे जिले के सभी छोटी नदियों को बड़ी नदियों से जोड़कर पानी लाने का प्रयास करें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें