22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मानसी से जमालपुर ट्रेन चलाने की उठी मांग

 

*मानसी से ट्रेन चलने पर यात्री को सुविधा व रेल विभाग को होगा राजस्व वृद्धि – संतोष*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया से जमालपुर जाने वाली और जमालपुर से खगड़िया आने वाली ट्रेन को मानसी से चलाएं जाने की मांग ग्राम स्वराज संघ बलहा के अध्यक्ष संतोष कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर,जोनल महाप्रबंधक हाजीपुर से की।समाजसेवी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मानसी रेलवे स्टेशन सिद्धपीठ मां कात्यायनी मंदिर एवं कोशी क्षेत्र का प्रवेश द्वार है।यह दो महत्वपूर्ण रेलखंड सहरसा – मानसी एवं कटिहार – बरौनी का मुख्य रेल यातायात केंद्र है। यहां से जमालपुर तक ट्रेन चलने से यात्री को काफी सुविधा मिलेगी तथा रेल मंत्रालय को राजस्व की अत्यधिक वृद्धि प्राप्त होगी। मुख्य अतिथि भाजपा के मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि मानसी से ट्रेन चलने पर खगड़िया स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा।यात्रीगण सुगमता पूर्वक मानसी में टिकट कटाकर सफर कर सकेंगे।विशिष्ट अतिथि किसान रंजीत कुमार ने कहा कि यात्री हित में मानसी से जमालपुर तक दो जोड़ी ट्रेन चलाई जानी चाहिए।दो जोड़ी ट्रेन चलने से यात्रियों को सुगम एवं सुलभ आवागमन का लाभ होगा।मंच संचालन संदीप आर्य ने किया।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सचिव मो० शाह आलम ने मानसी से जमालपुर तक ट्रेन अविलंब चलाएं जाने की आवश्कता बताई।मौके पर शंकर ठाकुर,रामखेलावन महतो,प्रियकांत पंकज,मो० समर आलम,नवनीत कुमार,रविकांत कुमार सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें