25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को लुभाने का काम किया मोदी जी

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लोगों से क्रूर लूट एवं सार्वजनिक लूट पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के मूल्यों में अनाप शनाप वृद्धि कर अरबों, करोड़ों रुपए जनता की गाढ़ी कमाई को मोदी सरकार ने लूटने का काम किया है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों में भारी गिरावट हुई है। फिर भी पेट्रोलियम पदार्थो लगातार वृद्धि हो रही है। हाल के दिनों में मोदी जी द्वारा रसोई गैस में 200 रुपए घटाया गया यह आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को लुभाने का काम किया है। पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए गुड्डू पासवान ने कहा मोदी सरकार झूठ बोल कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। देश की रेलवे, डाक विभाग, एलआईसी, दूरसंचार, हवाई अड्डा, जैसे सरकारी संस्थाओं को अपने चहेते पूंजीपति मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रही है, महंगाई से आमजन परेशान है, बेरोजगारी की समस्या के कारण पढ़े लिखे नौजवान सड़कों पर भटक रहे हैं। किसान के एमएसपी के मुद्दे पर सरकार मौन है, इन्हीं कारणों से जनता में असंतोष है,आने वाले 2024 में जनता मोदी सरकार को मुंह तोड़ जवाब देगी और इण्डिया गठबंधन बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, जिला कार्यालय मंत्री अवनी कुमारी, कांग्रेस नेता रतन शर्मा, अशोक साह एवं देवानंद ठाकुर मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें