जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया दिपावली ,काली पुजा एवं छठ पर्व के मद्देनज्जर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम के नेतृत्व में आरपीएफ खगड़िया के आरक्षी बिनोद कुमार यादव , आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार तथा जीआरपी खगड़िया के थानाध्यक्ष भरत राम, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद राम , हवलदार राजेन्द्र यादव द्वारा संयुक्त रूप से खगड़िया स्टेशन परीक्षेत्र में गस्त व् चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बिजली पोल संख्या- यात्री शेड के अन्दर पोल संख्या- 14 के पास एक व्यक्ति को एक 3.15″x 8mm लोडेड देशी कट्टा एवं 05 जिन्दा कारतूस के साथ धर दबोचा। वहीं आरपीएफ निरीक्षक अरविन्द कुमार राम ने बताया कि पकडाये व्यक्ति का नाम व् पता गणेश कुमार उर्फ़ गणु उर्फ़ गणी, उम्र- 20 वर्ष, पिता- स्व० मखेशर सहनी, सा०- दाननगर, वार्ड-15, थाना- नगर, जिला- खगड़िया, वर्तमान- सोनवा प्राणपुर, थाना- बखरी, जिला- बेगुसराय है ।उक्त पकडाये व्यक्ति के पास से वरामद हथियार –गोली, के बारे में पूंछने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। नाही कोई संतोषजनक जवाब दिया । खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक अरविन्द राम ने थोड़ी शाख्ती से पूंछने पर बताया कि दिवाली, छठ के त्यौहार पर कुछ अपराध करने की योजना के लिए रखे थे । आज मै एक देशी लोडेड कट्टा तथा चार अतिरिक्त जिन्दा कारतूस अपने कमर में छुपाकर अपने घर बखरी किसी खास अपराधिक योजना के लिए जाने हेतु खगड़िया प्लेटफार्म पर गाडी पकड़ने आया था। कि पुलिस बल को देखकर पकडे जाने के डर से नजर बचाकर भागना चाहा, लेकिन पकड़ा गया ।आगे पूंछ तांछ में बताया कि मै अपराधिक मामले में एकबार चित्रगुप्तनगर थाना खगड़िया से तथा एकबार नगर थाना खगड़िया से जेल गया हु | तत्पश्चात उक्त सभी बरामद सामानों को विधिवत तलाशी–सह-जप्ती सूचि तैयार कर जप्त किया गया। बाद मौके की विधिक कार्रवाई कर जीआरपी खगड़िया के पुलिस अवर निरीक्षक विनोद राम द्वारा घटना के बाबत दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी खगड़िया में मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।


