जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद युवा क्रांति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित बंदी को लेकर जहानाबाद में आयोजित बंद में कार्यकर्ता शामिल हुए। देखते ही देखते काको तीन मोहनी मोड पर लोगों की लंबी भीड़ लग गई जो एक सभा में तब्दील हो गई उस सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार यादव ने कहा की एक साजिश के तहत गरीब मतदाताओं को अधिकार से वंचित करते हुए वोटर लिस्ट से नाम काटने की लंबी तैयारी सरकार कर रही है जिसमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न हो गया है चुनाव आयोग वर्तमान समय में भारत सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रही है आगे संजय यादव ने कहा कि हमारे शरीर में जब तक सांसे चलती रहेगी तब तक गरीबों के साथ न्याय होने नहीं दूंगा देश की आजादी के 75 साल पूर्ण हो गए फिर भी जहानाबाद जिले में एक भी सुई की फैक्ट्री बिहार सरकार के द्वारा नहीं लगाई गई इसीलिए हमारे जिले को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करते हुए जिले में उद्योग स्थापित किया जाए साथ ही प्राइवेट डॉक्टर बीपीएल परिवारों से फीस 30 दिन के लिए ₹100 करें उन्होंने केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय से बिहार शरीफ से जहानाबाद अरवल होते हुए सहार तक नए रेलखंड का निर्माण करने तथा गरीब एवं अमीरों के बीच आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए संविधान में संशोधन कर नीति निर्धारण करने एवं जहानाबाद जिले में एक सैनिक विद्यालय की स्थापना करने की मांग की आयोजित बंदी में डॉक्टर उदय कुमार यादव, अनुराग पासवान, मनोज कुमार गुप्ता, राहुल चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार यादव, मोनू मौर्य, रामस्वरूप यादव, मनोज कुमार, पप्पू कुमार एवं अन्य सैकड़ो साथी भाग लिए।


