24.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद का समर्थन,अजय कानू

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद के समर्थन में सैकड़ो की संख्या अपने समर्थकों के द्वारा जहानाबाद पहुंचे ,अजय कानू प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू विकास संघ बिहार जिसमें नवल कानू जिला अध्यक्ष कानू विकास संघ जहानाबाद जिसमें अन्य समर्थक जैसे सुबोध कानू ,मुकेश साव, रंजीत यादव, महेंद्र प्रसाद वर्मा .इंजीनियर आलोक कुमार, हिमांशु कुमार, उदय कुमार, दिलीप कुमार, ममता देवी अन्य लोग शामिल हुए । पहले केंद्र सरकार के द्वारा नोटबंदी किया गया ,जिसे आम जनता को परेशानी हुई । अभी चुनाव आयोग के द्वारा फरमान जारी कम समय में किया गया है ,जो जन विरोधी नीति है ।मैं समझते हूँ,की खास कर पिछड़ा वर्ग ,अति पिछड़ा वर्ग, दलित पिछड़ा हुआ महादलित के वोट बंदी होने की पूर्ण साजिश किया जा रहा है ।बिहार के लाखों लाख मतदाता बिहार के अन्य राज्य में जीविका पार्जन के लिए बाहर रहकर काम कर रहे हैं ।इतना कम समय में मतदाता सूची में नाम अंकित करवाना संभव नहीं है, अगर ऐसा करना है । अगर ऐसा करना ही था पहले फरमान जारी किया जाता । बिहार के जनता वोट देने से वंचित नहीं होते ।लोकसभा को चुनाव जिस मतदाता के तहत कराया गया था ।उसी तर्ज पर आगामी 2026 बिहार विधानसभा का चुनाव करवाने की मांग करता है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें