जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ प्रधान आरक्षी आकाश चन्द्र भारती खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में गस्त व चेकिंग के दौरान एक काले रंग का पिट्ठू बैग जिसपर hp का मार्का है, लावारिस हालत में पड़ा हुआ बरामद हुआ। जिसे जांच करने पर उसमें नए-पुराने कपडे तथा बहुत सारे मुल्यान दस्तावेज (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, sbi का चेक बुक पासबुक आदि ) था जिसे लाकर सुरक्षित पोस्ट पर रखा गया तथा बैग के स्वामी छोटका हेब्रम, उम्र-54, वर्ष, पिता स्व० नारायण हेंब्रम, घर- करनपुर, थाना+जिला सुपौल को उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया गया | आज दिनांक- 20/12/23 को समय करीब 15:30 बजे उक्त व्यक्ति रेसुब पोस्ट खगड़िया पहुंचे, जिन्होंने पूंछतांछ में बताया कि मैं सहरसा से पटना राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना जा रहे थे उसी दौरान मेरा बैग किसी ने उतार लिया था | बहुत खोज-बिन किया था, लेकिन नहीं मिला था | बाद उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात समक्ष गवाह बैग में रखे सभी सामान सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने एक लावारिस हालत में बैग को बरामद कर पहचान कर सही सलामत सुपुर्द कर दिया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


