जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने की। कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। वहीं कार्यकर्म को भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार को डोमिसाइल नीति पुनः बिहार में लागू कर बिहार के बेरोजगारों को शिक्षक बहाली स्थान देने का अल्टीमेट दिया गया साथ ही 13 जुलाई को विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों को पुलिस के द्वारा बर्बता पूर्वक लाठीचार्ज बिहार सरकार के द्वारा कराया गया। वहीं जिला कमेटी समस्य यदुनन्दन प्रसाद यादव ने कहा की जहानाबाद के साथी विजय कुमार सिंह का निर्मम हत्या की गई है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करते हैं। और इसका अंजाम निकम्मी बिहार सरकार को भुगतना होगा।मौके पर मत्स्य जीवी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबोध सिंह, वेदनाथ सिंह, रामस्वरूप मेहता, राजेंद्र प्रसाद भगत, रामचंद्र सिंह, शंकर सिंह, अर्जुन पासवान, अजय कुमार शर्मा ,बलराम मेहता ,दिनेश पंडित ,संजय राम, सुभाष शर्मा, रविंद्र मेहता, राणा प्रताप सिंह, गोपाल कुमार शाह, विनोद कुमार शाह, अन्य मौजुद थे।


