25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जुलाई हुई देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किया गया शराब कारोबारी अरजपुर गोठ बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी के साथ प्लास्टिक की गैनल में बंद दस लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है‌। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि अरजपुर गोठ बस्ती में महुआ शराब की तस्करी की जाती है‌। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के साथ की गई छापेमारी के दौरान अरजपुर गोठ बस्ती के ही वार्ड 6 निवासी कुमोद कुमार मंडल पुलिस को देखते ही भागने लगा। लेकिन पुलिस ने खदेर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि गिरफ्तारी शराब कारोबारी के निशान देही पर की गई छापेमारी में प्लास्टिक की गैनल में बंद दस लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है‌।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें