जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड अन्तर्गत सभी पंचायतों में राजस्व महाअभियान के तहत लगाए गए। वही पुर्वी ठाठा पंचायत के पंचायत भवन में मॉडल शिविर लगाया गया। मॉडल शिविर जिलाधिकारी महोदय, खगडिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता ,खगडिया ,अनुमंडलाधिकारी ,खगडिया ,जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ,खगडिया ,भुमि सुधार उपसमाहर्ता ,खगडिया एवं अंचलाधिकारी ,मानसी के देख रेख मे राजस्व महाअभियान के तहत लगाए गए, शिविर जनहित मे बरदान साबित हुआ। वही राजस्व कर्मचारी कृप्णा कुमार का कार्य सराहनीय रहा शाम तक अपने कार्य मे लगे रहे ।
पुर्वी ठाठा पंचायत मे राजस्व महाअभियान के तहत आए हुए स्वच्छता आपरेटर रवि कुमार, मनरेगा आपरेटर अभिमन्यू कुमार, आर,टी,पी,एस आपरेटर मृत्युंजय कुमार, खाद आपुर्ति आपरेटर मनोज कुमार, स्वच्छता सुपर भाईजर अमलेश कुमार एवं जीविका से स्टाप के द्वारा जनहित मे किए गए कार्य के आलोक में माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा के द्वारा बिहार के आन बान सान अंगवस्त्र गमछा देकर सम्मानित किए , सचिव ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था सभी को सम्मान देने का कार्य करते आ रही है ।आगे भी सम्मान जारी रहेगा ।कल से समिति के द्वारा स्वच्छ जल का व्यवस्था किया जायेगा ।हर संभव सहयोग आम जनता को समिति के द्वारा किया जायेगा ।फार्म भरने मे मदद आम लोगो जरूरत पडने पर समिति के सदस्य करेगे ।हरसंभव सहयोग हमारी समिति के सदस्य करते रहेगे ।सम्मानित कार्य मे पुर्व सरपंच प्रत्यासी ,पुर्वी ठाठा मिथलेश कुमार यादव ने सहयोग किए और आगे भी सहयोग करने के लिए तैयार रहेगे ।
राजस्व महाअभियान के तहत लगाएं गये शिविर
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


