32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

कबड्डी में मध्य विद्यालय बौरी का दबदबा, साइकलिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

*जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन : कबड्डी में मध्य विद्यालय बौरी का दबदबा, साइकलिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला स्तरीय मशाल 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 19 अगस्त 2025 को जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज कबड्डी एवं साइकलिंग खेलों का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कबड्डी में बौरी की डबल जीत
खेल भवन, जहानाबाद में आयोजित अंडर–14 बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हुलासगंज स्थित मध्य विद्यालय बौरी की दोनों टीमें विजेता रहीं। बालिका वर्ग के फाइनल में बौरी ने मध्य विद्यालय इस्माइलपुर, जहानाबाद को हराया, वहीं बालक वर्ग में बौरी की टीम ने उच्च विद्यालय भारथू, घोसी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। साइकिलिंग में युवा प्रतिभाओं का जलवा, बालक वर्ग में U-14 एवं U-16 श्रेणी के लिए 5 कि.मी. और बालिका वर्ग के लिए क्रमशः U-14 एवं U-16 श्रेणी में 3 कि.मी. की दूरी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

U-14 बालिका वर्ग:

1. स्वीटी कुमारी (मोदनगंज) – प्रथम

2. सुप्रिया कुमारी (मखदुमपुर) – द्वितीय

3. माधुरी कुमारी (घोसी) – तृतीय

U-16 बालिका वर्ग:

1. शिवानी कुमारी (रतनी फरीदपुर) – प्रथम

2. कोमल कुमारी (घोसी) – द्वितीय

3. ज्योति कुमारी (काको) – तृतीय

U-14 बालक वर्ग:

1. संतोष कुमार (उच्च विद्यालय मूठेर, जहानाबाद) – प्रथम

2. हिमाचल कुमार (मध्य विद्यालय बीरूपुर, घोसी) – द्वितीय

3. श्री कुमार (मध्य विद्यालय चिकसौरा, रतनी फरीदपुर) – तृतीय

U-16 बालक वर्ग:

1. गोल्डन कुमार (मध्य विद्यालय बरूसरा, काको) – प्रथम

2. अमरजीत कुमार (उच्च विद्यालय अवगीला, रतनी फरीदपुर) – द्वितीय

3. सन्नी कुमार (पी.वी. शकुराबाद, जहानाबाद) – तृतीय

*सम्मान एवं प्रोत्साहन*
विजेता टीमों और खिलाड़ियों को निदेशक, डीआरडीए श्री रोहित कुमार मिश्रा द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मशाल 2024 के विभिन्न चरणों में विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। कल दिनांक 21 अगस्त 2025 को अंडर–16 बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें