जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने पंचायत भवन में बलहा पंचायत के 13 लाभुकों को कबीर अन्यतोष्टि का चेक अपने हाथों से वितरण किया। राजेश भारती ने बताया की सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशि अनुरूप तीन तीन हजार रुपए का चेक सभी लाभुकों को दिया गया है। वही बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती ने बताया की सरकार यह राशि गरीब बीपीएल परिवारों को मृत्यु उपरांत दाह संस्कार हेतु उपलब्ध कराती है, जो वर्षों बाद उपलब्ध कराया गया है। मौके पर पंचायत सचिव संजीव कुमार सहित दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे।


