JNA/मिथलेश भगत
पूर्णिया। छात्र राजद पूर्णिया जिला ईकाई परिवार एवं जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें प्रतीक स्वरूप लालटेन भेंट किया। बिस्मिल ने छात्र राजद परिवार के संग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सीमांचल की ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करवाया। उन्होंने आग्रह किया कि सीमांचल की समस्याओं को विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाया जाए। साथ ही बिस्मिल ने पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के समक्ष आ रही परेशानियों पर भी ध्यान आकर्षित किया। बिस्मिल ने कहा कि छात्र राजद आज पूरे जिले में मजबूती से खड़ा है। हमारा लक्ष्य सिर्फ संगठन को बड़ा करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए लड़ना है। सीमांचल के छात्र शिक्षा, रोजगार, विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ियों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। छात्र राजद इन सब मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमने नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया है कि सीमांचल के सवालों को विधानसभा में उठाकर यहाँ की आवाज़ को राज्यस्तर पर बुलंद करें। छात्र राजद का हर कार्यकर्ता अपने जिले और अपने संगठन को मजबूत करने में पूरी ताक़त से लगा हुआ है। हमें पूरा भरोसा है कि महागठबंधन इस बार सीमांचल की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा और छात्र राजद इसमें अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर बायसी विधानसभा विधायक सय्यद रूकनुद्दीन अहमद ने भी तेजस्वी यादव से मिलकर किशनगंज में एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) के विषय पर चर्चा की। मौजूद राजद के राष्ट्रीय महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) रुस्तम खान, पूर्व विधायक दिलीप यादव, नीरनजन कुशवाहा, बाहदुरगंज विधानसभा विधायक अंजार नइमी, सैफ नइमी, इम्तियाज आलम, मुखिया नुरूल आलम, छात्र राजद बायसी प्रखंड अध्यक्ष इकबाल हुसैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
वोटर अधिकार यात्रा में छात्र राजद जिला अध्यक्ष बिस्मिल ने तेजस्वी यादव को भेंट किया लालटेन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


