जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी नगर पंचायत के शतरंज खगड़िया के मानव को लहेरियासराय, दरभंगा में चौथा स्थान। ताल चेस क्लब दरभंगा के तत्वावधान में प्रथम के एस काॅलेज रेपीड ओपन अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 14/09/2025 को लहेरियासराय में समपन्न हुआ, जिसमें अपने खगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी मानव कुमार ने भी भाग लिया था। विभिन्न जिला से आए 46 खिलाड़ियों के बीच मानव कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त कर मेडल और नगद पुरस्कार ग्रहण किया। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। यशवन्त ने बताया कि मानव बहुत ही होनहार खिलाड़ी है जो लगातार नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के द्वारा आयोजित निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता में खेलकर अपने शतरंज के मारक क्षमता को बढ़ाया है। मानव को खगड़िया के सिनियर शतरंज के धुरंधरों का हमेशा से सहयोग मीलता आ रहा है जिनमें प्रमुख सिनियर शतरंज खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है जे के जवाहर, अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, मनोज राय और शुभम कुमार के द्वारा शतरंज टिप्स और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। मानव के प्रदर्शन पर शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, युगल किशोर आदि ने बधाई संदेश दिया है।


