जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में आरक्षी सज्जन कुमार रेसुब पोस्ट खगड़िया, अपराध आसूचना शाखा गड़हरा के उप निरीक्षक रामाशीष सिंह साथ टीम एवं स्पेशल टास्क टीम सोनपुर के सउनि आशुतोष कुमार साथ टीम खगड़िया रेलवे स्टेशन पर अपराधिक गतिविधी निगरानी ड्युटी के क्रम में खगड़िया प्लेटफार्म के पश्चिमी छोड़ पर एक व्यक्ति को रेल यात्री से चोरी किया हुआ मोबाइल के साथ पकड़ लिया गया। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि पकड़ाए गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम व पता गौरव कुमार, उम्र 20 वर्ष पे०-स्व० प्रभात यादव, सा० -मथुरापुर, वार्ड-09, थाना-नगर, जिला-खगडिया (बिहार) बताया। पकड़ाए व्यक्ति गौरव कुमार का जमा तलाशी लिया गया। तो उसके पहने हुए जिन्स पैंट के दाहिने पॉकेट से एक वीवो कंपनी का डायमंड ग्लो रंग का इस्तेमाली स्कीन टच मोबाईल बिना सिम का बरामद हुआ। उक्त पकडाए व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल के बारे मे पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया ना ही मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया। थोड़ी सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि यह मोबाईल खगड़िया स्टेशन पर किसी यात्री से कैपिटल एक्सप्रेस गाड़ी से चोरी किया हूँ तथा इसका लॉक तुड़वाकर आने जाने वाले लोगों से सस्ते दामो में बेचने का प्रयास कर रहा था। आगे पूछताछ में यह बताया कि इसके पूर्व में मोबाईल चोरी के मामले में रेल थाना मानसी से जेल गया था। जहां 5 महिना जेल में था तथा आरपीएफ खगड़िया में भी चोरी करने के फिराक में घूमते हुये स्टेशन पर पकड़ाया था ।तत्पश्चात् उक्त बरामद मोबाईल को विधिवत जमा तलाशी सह जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया । तत्पश्चात् उक्त पकड़ाए व्यक्ति को अपराध का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तारी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार किया गया ।तत्पश्चात् गिरफ्तार अभियुक्त को जप्त सामान मौके पर तैयार कागजात के साथ जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है जहां मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


