32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

*शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटेगा प्रशासन, यातायात के संबंध में भी नये निर्देश किये गये जारी*

जहानाबाद जिले में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। आज दिनांक 28 सितम्बर 2025 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं आयोजन स्थलों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं तथा अपील की कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है तथा ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। राज्य स्तर से भी अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा जिले के सभी आयोजन स्थलों से लेकर यातायात मार्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जगह-जगह सीसीटीवी के माध्यम से व्यवस्थाओं पर नजर बनाई जा रही है।

*Jehanabad Traffic Advisory*

दिनांक 29.09.2025 से दिनांक 03.10.2025 तक दुर्गा पूजा मेला एवं विसर्जन के मद्देनजर जहानाबाद शहरी क्षेत्र का यातायात परिचालन निम्न प्रकार रहेगा :गया से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन एन0एच0-22 से पटना की ओर जाएगी, कोई वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी। पटना से गया की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन एन०एच०-22 से गया की ओर जाएगी, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।अरवल से घोषी एवं हुलासगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन कनौदी से काको मोड होते हुए जाएगी, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।काको से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन पाली थाना के सामने से होते हुए पटना की ओर जाएगी, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।हुलासगंज से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन इस्लामपुर एवं एकंगरसराय होकर पटना की ओर जाएगी, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।घोषी से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन ओकरी एवं दनियाँवा होते हुए पटना की ओर जाएगी या इस्लामपुर एवं एकंगरसराय होकर पटना जाएगी, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।घोषी से गया की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन हुलासगंज होकर गया की ओर जाएगी, कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।

*नगर क्षेत्र में प्रतिबंध*

जहानाबाद शहर के अंदर ऑटो का परिचालन दिनांक 29.09.2025 से 03.10.2025 तक प्रतिदिन 12:00 बजे दोपहर से रात्रि 03:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा :
(A) अम्बेदकर चौक से शहर की ओर
(B) काको गेट रोड से शहर की ओर
(C) बाजार समिति गेट से शहर की ओर

दो पहिया/बाइक का परिचालन निचली सड़क एवं मेला क्षेत्र में निम्न ड्रॉप गेट के आगे प्रतिबंधित रहेगा :

1. फिदा हुसैन रोड
2. मलहचक रोड
3. ईश्वर दास कुटिया
4. अरपताल मोड़
5. जाफरगंज पुल
6. गांधी मैदान गौरक्षणी पुल
7. गौरक्षणी गेट
8. गहिला थाना के पास नदी का पुल
9. काको गेट से शहर की ओर
10. अस्वल मोड़

एरकी मोड़ से कोई भी वाहन 29.09.2025 से 03.10.2025 तक प्रतिदिन अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक प्रवेश नहीं करेगी।

शहर में आवागमन हेतु हेनु अलगना मोड़ से अंदर शहर की ओर एरोड्रम होते हुए केवल छोटे वाहन ही प्रवेश करेंगे। बड़े वाहनों का मुख्य मार्ग पर आना प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। अपरिहार्य कारणों से समय-सीमा में परिवर्तन संभव है। विशेष परिस्थिति में यदि किसी वाहन को शहर में प्रवेश करना आवश्यक हो तो संबंधित चालक प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) से संपर्क कर सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें