23 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

“Sunday’s On Cycle” अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत “Sunday’s On Cycle” अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेषकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ प्रखंड के विभिन्न बूथों पर संचालित की गईं जिनमें बूथ संख्या 97 (कोड 48), बूथ संख्या 74 (कोड 82), बूथ संख्या 95 (कोड 73), बूथ संख्या 116 (कोड 67), बूथ संख्या 109 (कोड 109), बूथ संख्या 118 (कोड 69) तथा बूथ संख्या 122 (कोड 34) शामिल रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना था।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें