32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जन्म.जयंती समारोह मैं भाजपा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी के नेतृत्व में पटना के रविंद्र भवन में आयोजित अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी की जन्म जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वाहनों से पटना के रविंद्र भवन में कार्यक्रम में शामिल हुए। जगदेव बाबू वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करनेवाले एवं जीवन पर्यंत सोच को जमीन पर उतारने वाली अगर कोई पार्टी है तो वह भाजपा है। शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की आयोजित जयंती समारोह में कार्यक्रम प्रभारी सह जिला मंत्री सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा की जगदेव बाबू हमेशा शोषितों की बात करते थे चाहे वो किसी वर्ग का हो।इस कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत राय, जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ,जिला मंत्री विजय सत्कार ,रतनी मंडल अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा,नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता,संतोष चंद्रवंशी ,नीतीश कुशवाहा,रवि कुमार,धर्मवीर कुमार(विक्टोरिया)अंकित गुप्ता के सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के रविंद्र भवन में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें