जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची लक्ष्मी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसाढ प्रखंड मोदनगंज जिला जहानाबाद की छात्रा है। विगत 23 फरवरी को बच्ची स्कूल पहुंची तो स्कूल के शिक्षक मुकेश कुमार ने नीचे का कमरा बहारने के लिए कहा ,जब बच्ची कमरे में झाड़ू लगा रही थी उसी समय बच्ची के छाती पर बुरे नियत से शिक्षक ने हाथ डाला बच्ची चिल्लाने लगी तथा रोते हुए अपने घर चली गई तथा अपनी मां को कहीं परिवार के लोगों ने उसी दिन ओकरी थाना को शिकायत दर्ज कराया।आज 27 फरवरी को ओकरी थाना प्रभारी मसाढ स्कूल में पहुंचे ठीक उसी समय भाकपा माले के प्रखंड सचिव वितन मांझी तथा प्रखंड कमेटी सदस्य जवाहर बिंद भी वहां पहुंचे बच्ची ने थाना प्रभारी को अपना शिकायत पुनः दुहराई ।थाना प्रभारी से वितन मांझी ने पूछताछ किया की जब 23 तारीख को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी तो आज तक मुकदमे क्यों नहीं हुए । आज थाना प्रभारी ने स्कूल में वादा करके गये की मैं मुकदमा करूंगा।


