29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

भाजयुमो जहानाबाद जिला इकाई, युवाओं का बल ही भाजपा को पुनः लोकसभा में 400 + सीटें दिलाएगी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजयुमो जहानाबाद जिला इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी युवा चौपाल का आयोजन मण्डल स्तर पर जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में जहानाबाद ग्रामीण दक्षिणी मण्डल के लरसा पंचायत के गोपालपुर एवं हुलासगंज मण्डल के कोकरसा गाँव में किया गया। जिलाध्यक्ष ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में कौशल विकास योजना, स्टार्ट अप इंडिया एवं मेक इन इंडिया योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत के नवनिर्माण में युवाओं को स्किल से जोड़ कर समाज के मुख्य धारा से न सिर्फ जोड़ा बल्कि सम्मान पूर्वक जीने का हौसला दिया है।आप सभी के सम्मिलित प्रयास से इस चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट जीत कर केंद्र में सरकार बनाएगी।पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष केसरी ने कहा कि युवाओं को बल देने लिए कि मोदी सरकार ने स्किल इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों युवाओं के कार्यक्षमता में गुणात्मक परिवर्तन किया है।इस अवसर पर रतनी मण्डल मंत्री दीपू कुमार, भाजयुमो जहानाबाद दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष सूरज केवट, हुलासगंज मण्डल मंत्री गोपाल कुमार, सुनील शर्मा सहित दर्जनों युवाओं की उपस्थिती रही।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें