22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

मणिपुर में नफरत की भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस
जहानाबाद में भाकपा माले द्वारा विरोध मार्च निकालकर प्रतिवाद सभा की गई प्रतिवाद मार्च माले कार्यालय से निकलकर एकंगर सराय जहानाबाद पथ होते हुए काको मोड़ पर सभा में तब्दील हो गया,
प्रतिवाद मार्च के जरिए मांग उठाई गई सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करो, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें।
मार्च का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व जहानाबाद जिला सचिव रामाधार सिंह,खेग्रामस जिला सचिव प्रदीप कुमार, आर वाई ए नेता मुकेश पासवान, येपवा जिला संयोजिका रेनू देवी कर रही थी, मार्च में शामिल थे थे खेग्रामस जिला कमेटी सदस्य बुद्धदेव यादव भागीरथ मांझी अवधेश पंडित सहित दर्जनों लोग।
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करने वाली है, इसकी जितना भर्त्सना किया जाए कम है। अब तक भाजपा के राज्य में मोब्लीचिंग के जरिए अल्पसंख्यको ,कमजोर वर्गों की हत्या हो रही थी, अब तो सरेआम मोब्लीचींग के जरिए भीड़ तंत्र द्वारा परिजनों के सामने ही महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है तथा भीड़ में ही सरेआम सामूहिक बलात्कार हो रही हैतथा विरोध करने पर परिजनो की हत्या कर दि जा रही है।भाजपा की सरकार महज ऐसा करा ही नहीं रही है बल्कि इसे निर्लजता से छिपाने की भरपूर कोशिश कर रही है, मणिपुर की घटना के 77 दिन बाद किसी तरह घटना का वीडियो वायरल हुआ, तब देश का आवाम जाना ,न्यायालय हरकत में आई, गोदी मीडिया इसे दबाने की भरपूर कोशिश किया ।देश का प्रधानमंत्री का जुमला बेटी पढ़ाओ ,बेटी बढ़ाओ का नारा का हर हमेशा फरकचा निकल रहा है, बिलकिस बानो बलात्कार की घटना में बलात्कारी को क्लीन चिट दे दिया जाता हो और उसे सम्मानित किया जाता हो, महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न में उत्पीड़क भाजपा सांसद को सजा देने के बजाय पीड़िता को ही रोड पर पुलिस के जरिए घसीटा जाता हो, देश की जनता आज रोटी कपड़ा मकान जैसे मुद्दे से भी नीचे अपनी मां बहनों की इज्जत रक्षा की गुहार लगा रही है, देश का शासक आज कहां खड़ा है? देश काआवम्ं देख रहा है इसका जवाब मांग रहा है।2024 मे जनता ही इसका करारा जवाब देगा।
श्याम पांडेय

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें