37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

माली में शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती मनाई गई

जगदूत न्यूज जहानाबाद से अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद वंशी,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपर प्रखंड के ग्राम माली में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती समारोह शोषित समाज दल अर्जक के तत्वाधान में मनाई गई, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से चलकर अध्याशरण चौधरी शामिल हुए, इस दौरान अमर शहीद जगदेव प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया, उपस्थित लोगों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चरणों में नमन करते हुए उनके जीवन के प्रकाशो पर नजर डाले, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो अमर शहीद जगदेव प्रसाद का जो नारा था 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा 100 में 90 शोसित है 90 भाग हमारा है धन धरती और राज्य पट में 90 भाग हमारा है, संबोधन में चर्चा करते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद की बहादुरी का बखान किया और कहां की समाज में फैली व अधिक विश्वास और पाखंड का भंडाफोड़ किया , वही मीडिया प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि रात्रि में प्रोग्राम संगीत और जादूगर के माध्यम से अमर शहीद जगदेव प्रसाद की विशेषताएं पर चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक के किया जाएगा, कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता विनोद कुमार अर्जक ने किया, इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन कपूर रामप्रवेश यादव उमाकांत राही मीडिया प्रभारी सुभाष कुमार एवं दर्जनों की संख्या में उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें