JNA अरुण वर्मा
लोगों ने अपनी सारी गाढ़ी कमाई सहारा इंडिया में जमा कर दी थी अब वह दर-दर भटक रहे हैं निवेश की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिलने से कई राज्यों में लगातार सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फूट रहा है|केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च कर दिया है |
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री आलोक विद्यार्थी ने बतलाया|
आगे श्री विद्यार्थी बतलाते हैं कि इस पोर्टल के जरिए सहारा में निवेशकों के करोड़ों रुपए सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं इस पोर्टल के लांच होने से निवेशकों की उम्मीद जगी है कि उनके निवेश किए हुए पैसे अब वापस मिल जाएंगे देश के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा की सहकारी समितियों मैं जिन लोगों के रुपए कई वर्षों से डूबे हुए थे उसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है आगे श्री विद्यार्थी बताते हैं कि लगभग 4 करोड लोगों को शुरुआती तौर पर फायदा होगा सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए पारदर्शी तरीके से 5000 करोड़ रुपए निवेशकों को वापस मिलेंगे| आपको बताते चले कि सहारा को लेकर कई साल कोर्ट में केस चला मल्टी एजेंसी सीजर हुआ|देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ऐसे हालात में निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पहल रिफंड पोर्टल के जरिए पहल की है उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जब निवेशकों की परेशानी समझ कर काम करें तो यह हमारे लिए गौरव की बात है जिन्होंने निवेश किया है उनके पैसों को वापस करने से कोई नहीं रोक सकता|यह बहुत बड़ी शुरुआत है देश के अंदर पारदर्शिता के साथ करोड़ों लोगों की उनकी गाड़ी कमाई वापस मिलने की शुरुआत हो गई है यह आम निवेशकों को 45 दिन में वापस होगा|आपको किसी एजेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे लैपटॉप कंप्यूटर या फिर मोबाइल फोन के माध्यम से ही आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं|भारत सरकार के इस अनोखे पहल से देश के करोड़ों लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है पहली बार देश के अंदर इस तरह के बड़े कदम के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह जी को हृदय से धन्यवाद |
*है ना 9 साल बेमिसाल है*
सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी ,आलोक कुमार विद्यार्थी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


