35.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा रिची पांडे को भावभीनी विदाई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा जिलाधिकारी रिची पाण्डेय को सीतामढ़ी के जिलाधिकारी बनने सह स्थानांतरण होने के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना वैदिक मंत्रों से की गई।जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा की गायत्री परिवार द्वारा जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम से मैं अत्यधिक प्रभावित रहा हूं और इनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देगी।वहीं दूसरी ओर आर्यन पब्लिक स्कूल जहानाबाद में 145वें रविवासरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार ने वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।पर्यावरण की सुरक्षा हम वृक्ष लगाकर ही कर सकते हैं।इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक रंगेश कुमार,जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, युवा प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष कौशल कुमार,सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार, शंकर कुमार,प्रवीण कुमार,अजीत कुमार,दीपक कुमार,विद्यालय के मैनेजर डायरेक्टर रविशंकर,रिशु रंजन उपस्थित थे

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें