जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा एक बच्चा को संदिग्ध हालात में अपने रेल थाना में रखा रेसुब पोस्ट खगड़िया के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा गस्त व चेकिंग के क्रम में खगड़िया प्लेटफॉर्म संख्या 2&3 के मध्य पश्चिमी सीढ़ी के पास एक नाबालिक बच्चा उम्र लगभग 12 वर्ष संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते हुए पाया गया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता सिंटू कुमार उम्र 12 वर्ष पिता सुनील शर्मा माता रेखा देवी पता केवल भागलपुर बता रहा है, पूरा पता स्पष्ट नहीं बताया । आगे पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि मेरे माता-पिता लुधियाना में रहते हैं वहीं से दिनांक 22/07/23 को भागकर भागलपुर अपने घर आने के लिए किसी ट्रेन पर चढ़ गया था तथा इधर आकर भटक गया हूं । तत्पश्चात उक्त बच्चे की सुरक्षा संरक्षा को देखते हुए पोस्ट लाया गया तथा उसे सुरक्षित देखरेख में रखा गया । आज दिनांक 24/07 /23 को समय करीब 12:00 बजे सीडब्ल्यूसी खगड़िया में उक्त बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया है ।


