जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी लोकसभा आम निर्वाचन ,2024 के अंतर्गत सिंगल विंडो कोषांग के तत्वावधान में आज विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सिंगल विंडो सिस्टम कोषांग के कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। कोषांग द्वारा चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी सभा ,जुलूस तथा अन्य आयोजन हेतु आवश्यक अनुमति प्रदान की जाएगी।बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रचार से संबंधित कार्यों एवं गतिविधियों की पूर्व अनुमति सिंगल विंडो के द्वारा प्रदान की जाएगी। उनके द्वारा जानकारी दी गई कि किसी भी कार्यक्रम से कम से कम 48 घण्टे पूर्व आयोजकों को कार्यक्रम की विवरणी के साथ विहित प्रपत्र में आवेदन सिंगल विण्डो कोषांग में जमा करना होगा। सिंगल विण्डो कोषांग द्वारा सभी आवश्यक कार्यालयों/विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर 24 घंटे के अंतर्गत आयोजकों को अनुमति दी जायेगी। आवेदनों का निष्पादन *पहले आओ, पहले पाओ* के आधार पर किया जायेगा। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यथा शीघ्र अनुमति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश सभी विभागो यथा :–वाहन , भवन निर्माण,विद्युत, अग्निशमन,वन प्रमंडल एवं अन्य विभागोवके नोडल पदाधिकारियों को दिया।किसी भी सभा/जूलूस के लिये एकल खिड़की कोषांग द्वारा संबधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाध्यापकों, थाना, विद्युत विभाग, अग्निशमन, भवन प्रमंडल आदि से आवश्यक अनापत्ति प्राप्त करने के उपरांत ही आयोजन की अनुमति प्रदान की जायेगी। यदि निजी जमीन /स्थल पर सभा की जानी होगी तो उसके रैयत/मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर उसे संलग्न कर आवेदन में लगाना होगा।किसी भी दल या प्रत्याशी द्वारा चुनाव कार्यालय खोलने हेतु प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एकल खिड़की कोषांग द्वारा किया जायेगा। किसी भी बूथ के 200 मीटर की परिधि में कोई चुनाव कार्यालय खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी।चुनाव प्रचार हेतु वाहनों के उपयोग की अनुमति वाहन के निबंधन, बीमा, पॉल्युशन सर्टिफिकेट, चालक की अनुज्ञप्ति आदि के आधार पर सिंगल विंडो कोषांग द्वारा दिया जायेगा।बैठक में वरीय नोडल पदाधिकारी एकल खिड़की कोषांग ,श्री बृजकिशोर पांडे ,नोडल पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी के साथ अन्य विभागों के नोडल पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सिंगल विंडो कोषांग के तत्वावधान में आज विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


