31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

30 मई 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरें चलाई जा रही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत heat wave से 8 लोगों की मौत हो गई

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिला प्रशासन जहानाबाद इसकी पुष्टि नहीं करता और एवं उक्त भ्रामक खबर का कड़ी शब्दों में खंडन करता है।
स्पष्ट करना चाहेंगे कि सदर अस्पताल जहानाबाद में आज दो अति वृद्ध रुग्ण व्यक्तियों की संध्या के समय मृत्यु हो गई, जिसमें से एक लीवर संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे एवं दूसरे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोनों ही मामले Heat wave से मृत्यु के नहीं है।
जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन के तहत लू एवं भीषण गर्मी से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय कर रहा है। इसके लिए 30 मई से 8 जून तक जिला के सरकारी एवं निजी स्कूल ,जिसमें कोचिंग संस्थान भी शामिल है ,साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षण कार्य बंद कर दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के द्वारा अपने अंतर्गत आने वाले सभी नल जल योजनाओं के द्वारा दोपहर में भी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही जिला के सदर अस्पताल ,सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एवम वेलनेस सेंटर को भी इसके लिए त्वरित कार्यान्वयन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं एवम मॉनिटरिंग की जा रही है। सदर अस्पताल जहानाबाद में, लू के कारण बीमार लोगो के लिए अलग से वातानुकूलित वार्ड स्थापित कर दिया गया है एवम समर्पित डॉक्टर्स एवम नर्शिंग स्टाफ के साथ सभी जरूरी मेडिसिन तथा ORS की व्यवस्था कर दी गई है । जिला प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है एवम सभी प्रयास किए जा रहे है।
अतः जिनके द्वारा भी इस तरह के अफवाह फैलाकर लोगों में भ्रम एवम भय की स्थिति पैदा की जा रही है एवं प्रशासन पर तथ्यहीन आरोप लगाए जा रहे हैं,जिला प्रशासन के द्वारा उन पर अफवाह फैलाने के लिए कार्यवाही की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें