जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रेल मदद शिकायत के बाबत गाड़ी संख्या 15904 डॉऊन खगड़िया समय 02/30 बजे आने पर on ड्यूटी स्टाफ प्रधान आरक्षी अजय कुमार द्वारा B-3 कोच में छुटे यात्री का सामान को उतारकर आरपीएफ पोस्ट पर रखा गया तथा सूचित किया गया था। शिकायतकर्ता अमन कुमार, उम्र- 22 वर्ष, पिता -श्री नागेंद्र प्रसाद सिंह ,घर शास्त्री नगर ,वार्ड नंबर- 47, थाना मिठनपुरा, जिला- मुजफ्फरपुर आज समय 19:00 बजे आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आए तथा अपने सामान की मांग किया। तत्पश्चात यात्री का सामना एक प्लास्टिक के बोरे में लैपटॉप का कूलिंग पैड, तीन पेयर इस्तेमाल जूता आदि सामान था । उक्त सामान के बाबत पूछताछ करने पर शिकायतकर्ता ने बताया उक्त गाड़ी में वह चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर आ रहे थे, मुजफ्फरपुर गाड़ी पहुंचने पर वह बाकी सामान लेकर उतर गए तथा यह एक समान छूट गया था । उचित पहचान एवं जांच पड़ताल कर सामान को उक्त व्यक्ति को सही सलामत सुपूर्द किया गया । इसके लिए उन्होंने आरपीएफ पुलिस को ताहे दिल धन्यवाद दिया है।
ट्रैन में छूटे हुए समान को खगड़िया आरपीएफ ने सही पहचान कर यात्री को सुपुर्द किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


