जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल खगड़िया के सौरव कुमार विजेता , जनता हाई स्कूल मानसी के माधव कुमार यशवन्त बने उपविजेता। खगड़िया संवाददाता। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि बनारसी प्रसाद मेमोरियल ओपन एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 जुलाई 2023 रविवार को मानसी राजाजान स्थित मानसी पब्लिक स्कूल में किया गया। शेष दो चक्र बाद यानी छठे राउंड की समाप्ति पश्चात डीएवी स्कूल के सौरभ कुमार ने बड़ा उलटफेर करते हुए राज्य स्तरीय अंडर 13 के चतुर्थ स्थान प्राप्त रेटेड खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत को शिकस्त देखकर शीर्षस्थ स्थान हासिल किया एवं लगातार छह मैच जीतकर 6 अंक प्राप्त किए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सौरव ने लगातार खेलने वाले जिले के उदीप्तमान खिलाड़ी श्रीनाथ विनायक, विनीत विनायक, आयुष कुमार, मानसी के शुभम कुमार आदि को भी शिकस्त दिया। द्वितीय स्थान पर माधव कुमार यशवंत,तृतीय विनीत विनायक, चतुर्थी देवाशीष (डीपीएस) पंचम समर शर्मा, छठे आदित्य कुमार (डी पी एस)सातवें शुभम कुमार, आठवें श्रीनाथ विनायक, नवें आयुष कुमार एवं दशवें स्थान पर नवनीत राज रहे। इस समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक विकास कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नशा मुक्त भारत के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, गणमान्य अतिथि जे के जवाहर, शुभम कुमार, नशा मुक्त भारत के जिलाध्यक्ष वीरू कुमार, शिक्षक रंजीत कुमार, जय खगड़िया के आयोजन सचिव चंद्रराज के द्वारा उक्त सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानसी के भारती कुमारी को विशिष्ठ पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम से जिलेवासी बहुत ही गदगद व प्रसन्न है। जिले वासियों ने विजेता व खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया है। बधाई देने वालों में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव अमित कुमार, कामरेड संजय कुमार सदस्य अमित कुमार रवि, अनुज कुमार, संजय जायसवाल, शिक्षक विशंभर प्रसाद यादव, मुरलीधर साहू, शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक अमरनाथ गुप्ता, मनोज कुमार राय, रवि कृष्ण कुमार, मोनू कुमार, प्रियांशु परानंद, बादल कुमार ओजस आर्यन, रघुनंदन, दीक्षा रानी, खुशबू कुमारी, युवराज, बॉबी कुमारी, एवं दिव्यांशु राज के अलावे गणमान्य अतिथि व सैकड़ों जिले वासी शामिल हैं।


