22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

महागठबंधन सरकार युवाओं के साथ छल कर रहा हैं , सुमन चौरसिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा बिहार सरकार के तानाशाही रवैया को लेकर राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत मानसी में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसका संचालन जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह ने किया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,लोकसभा संयोजक रविशचंद्र सिन्हा जिला महामंत्री अश्विनी सिंह , युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन, युवा मोर्चा आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। वही संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि भाजपा का पूरा शक्ति युवा मोर्चा है। बिहार सरकार ने आम जनमानस को ठगने का काम किया। बिहार सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश का माहौल है। वहीं क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन ने कहा कि बिहार सरकार ने युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया। ठगबंधन सरकार के खिलाफ युवा शक्ति जल्द से जल्द जन आंदोलन करने की तैयारी करेगी। वही भाजपा नेता अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि बिहार सरकार की नीति और नियत दोनों खराब है। सरकार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश का माहौल है। युवाओं के दम पर हम फिर एक बार मोदी सरकार बनाने में कामयाब होंगे। वही युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमन चौरसिया ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान नीतीश और तेजस्वी को उखाड़ फेंकने का एक संकल्प है। युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। वही इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, भाजपा नेता सह सेदपुर मुखिया बिजेंद्र यादव भाजपा नेता इंजीनियर धर्मेंद्र यादव, सलील यादव,भाजपा मिडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, आईटी सेल संयोजक अवनीश अमृत भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला मंत्री विकास मेहता, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार, अनुपम आशीष, कमल क्लब संयोजक अभिषेक रंजन, मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, गोपाल राय, प्रेमजीत प्रजापति इत्यादि कार्यकताओं मौजूद रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें