जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रेसुब पोस्ट खगड़िया पर काण्ड संख्या- 10/23, दिनांक- 13/11/23, अंतर्गत धारा 3RP(UP) ACT में जांच के क्रम में रेलवे का हरा पेड़ काटने में कुल चार अभियुक्त शामिल पाए गए थे, जिनमें दो कि गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है जो अभी न्यायिक हिरासत में है तथा शेष दो फरार चल रहे थे, जिसमें आज दिनांक- 01/07/24 को फरार एक अन्य अभियुक्त सतबीर कुमार, उम्र- 27 वर्ष, पिता नेती यादव, घर- बड़ी कोठीआ ,वार्ड नंबर -02, थाना -मुफसिल ,जिला- खगड़िया आज समय करीब 13:00 बजे अपने गांव के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव के साथ रेसुब पोस्ट खगड़िया पर आकर उक्त मामले के संबंध में अपना अपराध स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण किया तथा गिरफ्तारी दिया | उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तारी सह जामा तलाशी रिपोर्ट बनाकर समय 13:20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर उपलब्ध स्वतंत्र गवाह के समक्ष मामले में पूछताछ और स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया | गिरफ्तार उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में रेल किनारे स्थित 04 हरा बबूल के पेड़ को काट कर टुकडा-टुकड़ा कर वही पर झाडी में छुपा दिया था | बाद उसी दिन शाम को काटे एवं छुपाये हुए बबूल के पेड़ को चारो भाई लाने के लिए रस्सा लेकर पहुंचे तथा काटे पेड़ को उठा कर लाने का प्रयास कर रहे थे , तभी पुलिस की गाडी हमलोग के तरफ आते हुए दिखाई दिया तो डर से चारो भाई छोड़-छाड़ कर मौके से भाग निकले, इसी दौरान एक बड़ा रस्सा तथा इसके बड़े भाई रणधीर कुमार यादव का एक मोबाइल मौके पर छुट गया था | अन्य विधिक करवाई कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में प्रस्तुत करने कि करवाई कि जा रही है | जाँच–पड़ताल में ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त अपराधी प्रवृति के है, जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाना मुफसिल खगड़िया में दो मामले दर्ज है जो इस प्रकार है :- (1) कांड संख्या-593/18, दिनांक-01/09/18, अंतर्गत धरा- 147,148,149,341,307,448,504 ipc एवं 27 Arms act (2) कांड संख्या-613/22, दिनांक-26/06/22, अंतर्गत धरा- 341,323, 379,427,385, 435,504,506, 34 ipc | सादर सूचनार्थ |
नई खबरें


