जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ ने छूटे हुए समान को सही पहचान को सुपुर्द किया 30/06/2024 को यात्री विमल कुमार महतो ,पिता- हरी कृष्ण महतो, घर +थाना -हसनपुर, जिला- समस्तीपुर , सूचना पाकर अपना छूटा हुआ सामान लेने हेतु आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर समय 23/15 बजे उपस्थित हुए तथा अपने सामान को छुटने की बात बताई और उन्होंने बताया की गाड़ी संख्या 15945 से मै तथा मेरे परिवार के सदस्य गुवाहाटी जा रहे थे खगड़िया स्टेशन से गाड़ी चढ़ने के क्रम में एक थैला छूट गया जिसमे खाने-पीने के समान के अलावा मेरी मां का जरूरत का दावा था इसीलिए मैं कटिहार स्टेशन पर उतर के वापस आया हूं तथा अपना सामान सही-सही मिलान कर ले जा रहा हूं उक्त व्यक्ति का नाम पता पहचान मिलान करने के बाद सामान को सही-सही सुपूर्द किया गया । समान प्रकार यात्री ने खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ।
नई खबरें


