41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

किंजर कुर्था मोड पर भयंकर जाम रहा

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

किंजर , अरवल : बुधवार को एनएच 110 स्थित किंजर कुर्था मोड़ के पास भयंकर सड़क जाम हो गया बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा दोपहर बाद से थी एक तो शादी विवाह का लगन और दूसरी परीक्षार्थियों की काफी संख्या को लेकर जाम हो गया सड़क जाम ऐसी थी कि किंजर पंचायत भवन से लेकर नगला ग्राम तक और इधर थाना मोड तथा कुर्था रोड में भी काफी छोटे बड़े वाहन सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार भी थे कई बीमार व्यक्ति भी जाम में फंसे रहे वहीं कई वैसे भी लोग थे जिन्हें निजी वाहनों से पटना तथा गया स्टेशन पर जाकर ट्रेन पकड़नी थी किंजर पुलिस जाम की सूचना पाकर जाम स्थल पर पहुंची लेकिन भीड़ इतनी थी कि पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी इस संबंध में वार्ड नंबर 14 के पूर्व वार्ड सदस्य छोटू कुमार का कहना है कि बीए पार्ट थ्री का परीक्षा केंद्र नगला केपीएस कॉलेज में है साथ ही कुर्था में भी परीक्षा केंद्र है जिसके चलते महाजाम हो गया किंजर पुलिस अगर पहले से सचेत रहती तो इतनी देर तक जाम नहीं हो पाती

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें