29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बेलसंड अनुमंडल अंतगर्त बेलसंड थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण एवं हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं मुहर्रम कमीटी के लोगों एवं गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठक

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी बेलसंड अनुमंडल अंतगर्त बेलसंड थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण एवं हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं मुहर्रम कमीटी के लोगों एवं गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की
*प्रशासन मोहर्रम को पूर्ण शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराए जाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गये हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गण्यमान्य व्यक्तिओ से उनकी समस्याओं को भी एक-एक करके सुना एवं उनसे फीड बैक प्राप्त किया। दिए गए सुझावों एवं समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गए।*
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना के साथ मनाया जाता रहा है। इसमें गणमान्य व्यक्तियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं , सामाजिक संगठनों एवं शांति समिति के सदस्यों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपका सहयोग अपेक्षित है।*
*उन्होंने कहा कि थाना से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मार्गाे से जुलूस निकाला जाए। बिना लाइसेंस जुलूस की अनुमति नही होगी। डी0जे0 पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।*

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जा रही है जिससे कोई असुविधा ना हो। जिन मार्गाे का उपयोग ताजिए के लिए किया जाना प्रस्तावित है । उन पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। आपसी सौहार्द्र के साथ त्योहार को मनाये। किसी भी असुविधा की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारी के संज्ञान में प्रकरण तत्काल लाया जाए जिससे समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन सभी के साथ है तथा समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। जुलूस के दौरान डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होना बिल्कुल तय हैं। साथ ही बिना अनुमति के जुलूस निकालने व डीजे बजाने पर कमीटी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जुलूस भी तय सीमा के अंदर ही निकलेगा। उन्होंने लोगो से कहा कि अफवाहों से बचे तथा अशान्ति और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर सूचित करें ताकि त्वरित करवाई किया जा सके। इन्होंने समाज के सभी बुद्धिजीवी एवं पंचायत प्रतिनिधियों से जुलूस के आगे या पीछे रहने की नसीहत दी। बेलसंड अनुमंडल वासियो को सांप्रदायिक सौहाद्र बनाये रखने के लिए धन्यवाद देते हुए इस वर्ष भी साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने में सहयोग की अपील किया। व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया पर होने वाले अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उपद्रवी व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर हैं। उन्होंने कहा की जुलूस के दौरान घातक हथियार ले जाने पर पुरी तरह से पाबंदी हैं। जुलूस की वीडियोग्राफी कराया जाएगा। ताकि असमाजिक तत्वों की पहचान आसानी से की जा सके।उक्त शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी, थानाध्यक्ष बेलसंड के साथ शांति समिति में आए गण्यमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें