28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या: सीएम नीतीश ने फोन पर की बात, DIG बोले- 8 घंटे में पकड़े जाएंगे अपराधी

JNA.आर आर वर्मा
दरभंगा ।vip सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या की खबर सुवे में बिजली की तरह फैल गई। वहीं उनकी हत्या घर में घुसकर की गई।jna के अनुसार समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि उनका ससुराल मुकेश सहनी के पैतृक आवास के पास ही है और उन्हें ससुराल से इसकी जानकारी मिली।वहीं मिथिला रेंज के डीआईजी बाबूराम ने कहा कि पुलिस को काफी क्लू मिले हैं तथा 8 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।हत्या की जांच के लिए SIT गठित पुलिस ने बताया सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला है, इस लिहाज से पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है। दरभंगा के SP देहात इसे लीड करेंगे।गांव में बने घर में अकेले रहते थे जीतन सहनीजीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। जबकि मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मुंबई में रहती है।महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनीमुकेश सहनी की पार्टी VIP RJD और कांग्रेस के साथ बिहार में बने महागठबंधन में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कई सभाएं की थीं।वहीं बिरोधी दल के नेताओं ने महाजंगल राज की संज्ञा देते थकते नहीं हैं,।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें