29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन बाढ़ सुरक्षा के विषय पर सरकारी विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था के साथ जिला स्तरीय समन्वयन बैठक आयोजित

*आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन बाढ़ सुरक्षा के विषय पर सरकारी विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था के साथ जिला स्तरीय समन्वयन बैठक आयोजित*

 जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन बाढ़ सुरक्षा के विषय पर सरकारी विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था के साथ जिला स्तरीय समन्वयन बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित की गई। आयोजक -सह- तकनीकी सहयोग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनीसेफ के द्वारा किया गया। जिला स्तरीय समन्वयन बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी के अध्यक्षता में किया गया। आपदा पदाधिकारी ने बताया बेहतर समन्वयन से जिला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को मिलेगी मजबूती |यूनिसेफ पटना, बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप / जीपीएसवीएस के तत्वाधान एवं जिला प्रशासन सीतामढ़ी के मार्गदर्शन में सरकारी विभाग एवं गैर सरकारी विभाग के साथ बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस,जिला बाल संरक्षण इकाई पदाधिकारी , अभियंता पीएचईडी , प्रबंधक एवं स्वास्थ विभाग DIO, जीविका ,नगर आयुक्त, जन सूचना पदाधिकारी ,जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केंद्र एवं एसडीआरएफ
एवं इंटर एजेंसी ग्रुप जिला चैप्टर के सदस्य संस्था जीपीएसवीएस, आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत), अदिति, नवजीवन वेलफेयर सोसायटी , बिहार ग्राम विकास परिषद ,बाल रक्षा भारत ,प्लान इंडिया ,प्रथम ,एडेन्ट वेलफेयर ,पिरामल ,लाइफ जक्शन ,अमर त्रिशला सेवा संस्था ,वर्ल्ड बीइंग ,ग्राम विकास मंच के प्रतिनिधि आपदा के कर्मचारीयो ने बैठक में भाग लिए तथा जिला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण बाढ़ पूर्व तैयारी, रिस्पॉन्स एवं रिकवरी, डूबने से सुरक्षा, सर्पदंश ,वज्रपात से सुरक्षा तथा समुदाय स्तरीय बाढ़ पूर्व तैयारी में जिले के ICDS ,शिक्षा ,PHED ,जन सूचना विभाग ,पंचायती राज विभाग ,स्वास्थ विभाग, बाल संरक्षण विभाग की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारी में जिला स्तरीय समन्वयन की भूमिका को सराहनीय बताते हुए कहा कि कोई भी आपदा में स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था की अहम योगदान होती हैं। इसीलिए विभाग एवं संस्था के साथ नियमित समन्वयन आवश्यक हैं । आपदा पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं का सूची जिले को देने की बात कही । जिला सलाहकार, गौरव श्रीवास्तव ने आपदा पूर्व तैयारी में जिला समन्वयन सेल की भूमिका को विस्तृत जानकारी साझा किए तथा आगामी बेहतर बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने की निर्णय लिया गया।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें