जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से ब्रजेश विभु कि रिपोर्ट खगड़िया 32वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कां उपेंद्र कुमार सन्हौली स्थित अधिवक्ता प्राणेश कुमार के आवास पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी लिबरेशन के जिला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में कां उपेंद्र कुमार को जहां 32वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई वहीं कां राज किशोर यादव जी के आकस्मिक निधन पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई सर्वप्रथम दोनों माले नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसको संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद साहनी ने कहा कि कां उपेंद्र कुमार खगड़िया में कम्युनिस्ट आंदोलन के जनक थे जिस वक्त कम्युनिस्टों का नाम लेने वाला कोई नहीं था उस वक्त कां उपेंद्र कुमार लाल झंडा कंधे पर लेकर गांव गांव जाकर संघर्ष खड़ा किया तथा पार्टी का निर्माण किया श्री साहनी ने आगे कहा कि चाहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हो या मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अथवा माले कां उपेंद्र कुमार के बिना सब का इतिहास अधूरा है श्री सहनी ने जे एन के टी के पूर्व शिक्षक माले जिला कमेटी सदस्य राज किशोर यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया तथा उन्हें भी श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपवा नेता रिचा कुमारी ने कहा कि कॉ उपेंद्र कुमार गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे उन्होंने अपने जीवन को कम्युनिस्ट आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया उनके कार्यों को और आगे बढ़ने का श्री कुमारी ने संकल्प लिया तथा कां राज किशोर यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता सुजय कुमार यादव ने कहा कि कां उपेंद्र कुमार बास आंदोलन से जुड़े रहे तथा गरीबों के दलितों के बसो वास की लड़ाई लड़ते रहे यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है तथा उन्हें बड़ी संख्या हम लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं कार्यक्रम को जिला कमेटी सदस्य चंद्र किशोर वर्मा कोशी कॉलेज के जूलॉजी के प्रोफेसर मोहम्मद हुमायूं अख्तर वार्ड पार्षद व माले नेता मोहम्मद जावेद कामरेड उपेंद्र साहनी घनानंद मालाकार मारिया फर्नांडिस कुमार ज्ञान प्रकाश आईशा की काजल कुमारी धर्मेंद्र कुमार साहनी प्रभाकर मुखिया शिक्षक राजेंद्र प्रसाद देवता प्रसाद यादव पियूष कुमार आशा देवी साहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि भूषण राय ने तथा कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने किया तथा एपवा सह माले नेता रिचा कुमारी ने माले का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
32वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई वहीं कां राज किशोर यादव जी के आकस्मिक निधन पर
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


